फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajit dobhal college life

ऐसी थी PM के सुरक्षा सलाहाकार की कॉलेज लाइफ

Sun, 01 Jun 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jun 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
ajit dobhal college life

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में अहम जिम्मा उठाने वाले खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख अजीत डोभाल अपने कॉलेज टाइम में आत्म विश्वास से भरपूर थे।

विज्ञापन


बीएसएम डिग्री कॉलेज रुड़की में पढ़ाई के दौरान बिल्डिंग डोनेशन न देने पर अड़ गए थे।

आखिर प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ शुक्ल को भी इसे माफ करना पड़ा था। प्रो. शुक्ल 1960 से लेकर 1986 तक कॉलेज का हिस्सा रहे। 1986 में उन्होंने प्राचार्य पद से सेवानिवृत्ति ली।

विज्ञापन

अमर उजाला से साझा कीं यादें

ajit dobhal college life

शनिवार को सेवक आश्रम रोड स्थित आवास पर उन्होंने अमर उजाला से अपनी यादें साझा कीं। बकौल प्रो. शुक्ल 60 का दशक था।

बिल्डिंग डोनेशन उस वक्त 10 रुपए लिया जा रहा था। अजीत डोभाल का यह अड़ जाने का गुण मुझे बहुत पसंद आया था, यह उनकी नेतृत्व क्षमता का परिचायक था।

मेरे मित्र और अजीत डोभाल के पिता मेजर गुणानंद डोभाल का आवास रुड़की की सैनिक कॉलोनी में था। यहां अक्सर उनके घर जाना होता था।

रिजर्व नेचर और मोटा चश्मा

ajit dobhal college life

अजीत बहुत रिजर्व नेचर के थे और मोटा चश्मा पहना करते थे। ऐसी स्थिति में लगता था कि वह केवल पढ़ाई में बेहतर होंगे, लेकिन उन्होंने खेल में भी स्वयं को साबित किया।

बता दें कि वर्ष 1968 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल को खुफिया क्षेत्र का श्रेष्ठ अधिकारी माना जाता है।

तकरीबन 33 साल तक खुफिया अधिकारी के तौर पर कार्य किया। पूर्वोत्तर, जम्मू-कश्मीर पंजाब में तैनात रहे। पाकिस्तान, इंग्लैंड में राजनयिक मिशनों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed