फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ajay Kumar will be Uttarakhand BJP's new general secretary organization

अजय कुमार होंगे उत्तराखंड भाजपा के नए महामंत्री संगठन

Sun, 15 Sep 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Sep 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Ajay Kumar will be Uttarakhand BJP's new general secretary organization
अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अजय कुमार को उत्तराखंड भाजपा का नया महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जल्द ही अजय कुमार अपना पद भार ग्रहण कर लेंगे। 

विज्ञापन


अजय कुमार वर्तमान में पश्चिमी उत्तरप्रदेश (मेरठ मंडल) भाजपा के महामंत्री संगठन पद पर हैं। उन्हें पूर्व महामंत्री संगठन संजय कुमार के हटने के बाद से खाली चल रहे पद की जिम्मेदारी दी गई है। मीटू प्रकरण में फंसने के बाद संजय कुमार को अपना पद छोड़ना पड़ा था। पिछले करीब 11 महीने से महामंत्री संगठन का प्रभार भी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ही संभाल रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को अजय कुमार की महामंत्री संगठन पद पर नियुक्ति की सूचना अलग से भेजी है। अजय कुमार की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।  संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो अजय कुमार पूर्व के वर्षों में उत्तराखंड में जिला प्रचारक व विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पास पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मेरठ क्षेत्र की भाजपा के महामंत्री संगठन का दायित्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed