फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajay bhatt said lier to harish

अजय भट्ट ने कहा, झूठ बोल रहे हैं सीएम

Fri, 30 May 2014 03:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 May 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
ajay bhatt said lier to harish

आबकारी महकमे में एफएल-2 (विदेशी शराब स्टोर) स्टोर की संख्या लगभग 40 से घटाकर दो करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने केवल देहरादून और ऊधमसिंह नगर में स्टोर खोलने के शासनादेश आचार संहिता के दौरान करने का आरोप सीएम हरीश रावत पर लगाया है।

भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत एफएल 2 मार्च में घटाकर दो कर चुके हैं और उसके बाद झूठ बोलते रहे हैं कि ऐसा फैसला नहीं लिया गया है।

आपत्त‌ि को धता बता द‌िया आदेश

ajay bhatt said lier to harish

नेता प्रतिपक्ष भट्ट ने गुरुवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि एफएल-2 स्टोर से शराब ठेके लाने वाले शराब खरीदते हैं, जिसके लिए प्रत्येक जनपद में कई शराब ब्रांड के स्टोर रखने का प्रावधान था।

28 फरवरी 2014 को आबकारी महकमे ने नीति की अधिसूचना जारी कर दी, लेकिन 26 मार्च 2014 को सीएम ने आबकारी विभाग के सचिव को पत्र लिखा कि स्टोर घटाकर दो कर दिए जाएं।

आबकारी महकमे के अधिकारियों ने सीएम के आदेश पर जो प्रस्ताव तैयार किया उसमें नीतिगत बदलाव को अवैधानिक ठहराया लेकिन सीएम नहीं माने।

29 मार्च को आबकारी विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया कि अब कुमाऊं मंडल के लिए ऊधमसिंह नगर और गढ़वाल मंडल के लिए देहरादून में एक-एक स्टोर होगा जहां से ठेकेदार रिटेल में बेचने के लिए शराब खरीदेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंड जुटाने के ल‌िए फैसला लेने का आरोप

ajay bhatt said lier to harish

इस मामले के सार्वजनिक होने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एफएल-2 की संख्या कम करने से कई बार अनभिज्ञता जताई। भट्ट का आरोप है कि सरकार ने लोकसभा चुनाव आचार संहिता दौरान यह फैसला करोड़ों का फंड जुटाने के लिए लिया है।

नियम तहत चुनाव के बाद कैबिनेट में लाकर आबकारी नीति में बदलाव किया जा सकता था, लेकिन सीएम की जल्दबाजी इशारा कर रही है कि उनकी मंशा साफ नहीं थी।

भट्ट ने कहा कि सीएम एक तरफ जनपदों में कैबिनेट की बात कर रहे हैं जबकि एक शराब कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए कैबिनेट बैठक बुला रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम ने नहीं मानी अधिकारियों की

ajay bhatt said lier to harish

- बिना मंत्रिमंडल की सहमति के नीति में बदलाव से विधिक समस्याएं।
- अधिनियम 1910 की धारा 22 के नियम 2 अ में संशोधन अनिवार्य।
- स्टोर कम होने से एकाधिकार होगा जिससे ब्रांडों की उपलब्धता घटेगी।
- फुटकर दुकानों के जारी टेंडर में नहीं है दो स्टोर का प्रावधान
- फुटकर ठेकेदार विधिक रूप से मामले का कर सकते हैं विरोध।
- लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता 2014 का उल्लंघन संभव।

कांग्रेस ने आरोपों को नकारा

ajay bhatt said lier to harish

सरकार के हर कदम को माफियाओं के साथ जोड़कर देखने की भाजपा को आदत पड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष को पहले तथ्यों की पूरी पड़ताल करनी चाहिए और उसके बाद ही कोई मामला उठाना चाहिए।

एफएल-2 के मामले को पहले कैबिनेट में लाया गया था। इस पर सबकी सहमति हुई थी और सरकार ने इसके बाद ही आदेश जारी किए। नेता प्रतिपक्ष के पास कोई पुख्ता सबूत हैं तो सामने लाएं वरना बयान देकर सस्ती लोकप्रियता को हासिल करने से बचें।
-सुरेंद्र कुमार, मीडिया समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed