फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   airforce recruitment in disaster affected areas.

उत्तराखंड के आपदा प्रभावित जिलों में नौकरी की बहार

Sun, 23 Nov 2014 01:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Nov 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
airforce recruitment in disaster affected areas.

उत्तराखंड के आपदा प्रभावित जिलों के युवाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के युवाओं के लिए दो दिसंबर से अगस्त्यमुनि में एयरफोर्स की भर्ती रैली शुरू हो रही है। यह छह दिसंबर तक चलेगी।

वायुसेना से मिली जानकारी अनुसार दो दिसंबर को उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के युवा एयरमैन पद के लिए रैली में भाग ले सकते हैं।

दोनों जिलों की भर्ती से संबंधित औपचारिताएं तीन दिसंबर को होंगी, जिसके बाद चार दिसंबर को पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती रैली रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि स्टेडियम में चलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएम हरीश रावत ने वायुसेना के उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया गया था कि इस क्षेत्र के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाए। सीएम ने राज्य के युवाओं से भर्ती रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं योग्यताएं

airforce recruitment in disaster affected areas.

एयरमैन ग्रुप एक्स (टेक्निकल) के लिए योग्यताएं
- आयु सीमा - 17 से 21 वर्ष, अविवाहित
- शैक्षणिक योग्यता : न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ नॉन मेडिकल में इंटर पास, अंग्रेजी में पचास फीसदी अंक अनिवार्य
- इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स (मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलाजी, आईटी) न्यूनतम 50 फीसदी अंक के साथ

- अधिकतम आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़
- फिजिकल पास करने वाले अभ्यर्थी का साक्षात्कार
- ट्रेड आवंटन परीक्षा में मेकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक के लिए चयन
- ट्रेड आवंटन में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed