{"_id":"5df876f78ebc3e8808338e00","slug":"air-services-will-increase-at-pantnagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी हवाई सेवाएं, 18 हजार टन फोर्स झेल सकेगा रनवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी हवाई सेवाएं, 18 हजार टन फोर्स झेल सकेगा रनवे
Tue, 17 Dec 2019 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:13 PM IST
सार
- गुजरात की कंपनी को 12 करोड़ में दिया गया रन-वे की रिकार्पेटिंग का टेंडर
- उच्चीकरण के बाद 16 के बजाय 18 हजार टन फोर्स झेल सकेगा रनवे
विज्ञापन
पंतनगर एयरपाेर्ट
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने की कोशिशों के बीच पंतनगर में मौजूदा रन-वे के उच्चीकरण की प्रक्रिया जारी है। रन-वे की रिकार्पेटिंग के लिए 12 करोड़ में टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। इसे गुजरात की कंपनी तीन माह में पूरा करेगी।
विज्ञापन
रिकॉर्पेटिंग के बाद 16 हजार टन फोर्स झेलने की क्षमता वाला पंतनगर का रन-वे 18 हजार टन फोर्स झेलने लायक हो जाएगा। इससे यह स्पाइस जेट कंपनी के विमानों के मुफीद होगा और यहां से हवाई सेवाओं में बढ़ोतरी हो सकेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि अब तक रन-वे (1372 मीटर लंबाई) विमान के उतरते समय स्ट्रेंथ 16 हजार टन घर्षण बल (यात्रियों सहित विमान का वजन एवं जितने किमी. प्रति घंटा गति से जमीन पर टकराते समय पड़ने वाला बल) के उपयुक्त था।
विज्ञापन
इसके चलते दिल्ली-पंतनगर-कानपुर-मुंबई हवाई मार्ग पर अनुबंधित स्पाइस जेट कंपनी की प्रस्तावित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रिकार्पेटिंग का कार्य लगभग तीन-साढ़े तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद पंतनगर एयरपोर्ट का रन-वे 18 हजार टन बल झेलने के उपयुक्त होगा। जो स्पाइस जेट विमानों के अनुकूल है। बताया कि रिकार्पेटिंग के दौरान कोई विमान सेवा बाधित नहीं की जाएगी। रात्रि और विमान आने से एक घंटे पूर्व तक और जाने के एक घंटे बाद कार्य होगा।
विज्ञापन