गुड न्यूज: हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब यहां से हफ्ते के सातों दिन मिल सकेगी फ्लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब यहां सप्ताह के सातों दिन फ्लाइट मिल सकेगी। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एयर इंडिया को आदेश दिया है कि वह तीन दिन के अंदर पंतनगर एयरपोर्ट से सातों दिन फ्लाइट की सुविधा सुनिश्चित करे।
पंतनगर हवाई अड्डे को केंद्रीय ‘उड़ान’ योजना से बाहर करने से संबंधित पंकज मिगलानी की याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने शुक्रवार को पूछा कि पंतनगर को ‘उड़ान’ योजना में शामिल करने में देरी क्यों हो रही है? इस मामले में कोर्ट ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव को 24 सितंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा।
पंतनगर से सप्ताह में हैं मात्र चार सेवायें
कोर्ट ने राज्य के प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन को निर्देश दिए कि वे टरबाइन फ्यूल पर सब्सिडी देने संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखें। याची का कहना था कि सरकार ने 2016 में ‘उड़ान’ योजना में प्रदेश के पंतनगर एयरपोर्ट को शामिल किया था। 2017 में योजना के समीक्षा के तहत पंतनगर को ‘उड़ान’ योजना से बाहर किया और चिन्यालीसौड़, नैनीसैनी, गौचर तथा हरिद्वार को योजना में शामिल किया।
केंद्र की इस योजना में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए उन हवाई अड्डों को शामिल करना था जिनमें सप्ताह में सात से कम सेवाएं हैं। पंतनगर से सप्ताह में मात्र चार सेवायें ही हैं। पंतनगर से दिल्ली के लिये एकमात्र सेवा उपलब्ध है। राजधानी देहरादून के लिये पंतनगर से एक भी सेवा नहीं है। देहरादून भी दिल्ली से होकर ही जाना पड़ता है।