फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Force to conduct night exercise at Chinyalisaur airport

उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना करेगी रात्रि अभ्यास, शुरू हुई कवायद

Mon, 11 Apr 2022 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा गंभीरपाल परमार, उत्तरकाशी
गंभीरपाल परमार, उत्तरकाशी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 03:42 AM IST
सार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा। रविवार को हवाई अड्डे पर उतारी गईं नाइट सिग्नल लाइटें। बताया गया है कि वायुसेना का रात्रि अभ्यास शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा। 

विज्ञापन
Air Force to conduct night exercise at Chinyalisaur airport
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत जिले उत्तरकाशी में बना चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस हवाई अड्डे पर वायुसेना रात के समय अभ्यास करेगी। रविवार को इसके लिए हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई अड्डे पर नाइट सिग्नल लाइटें उतारी गईं। बताया गया है कि वायुसेना का रात्रि अभ्यास शाम 7 से रात 10 बजे तक चलेगा। 

विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे को वायु सेना अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड बनाने की कवायद में जुटी है। यहां बहुउद्देशीय विमान एएन 32 सहित चिनूक, अपाचे, डोनियर, एमआई 17, हरक्यूलिस की सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास किया जा चुका है। इस हवाई अड्डे पर रात्रि में विमान उतरने की सुविधा नहीं थी। अब वायु सेना ने यहां आपातकाल के लिए रात्रि अभ्यास की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 10 बजे वायु सेना का हेलीकॉप्टर बरेली एयरबेस से गौचर और फिर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचा जिनसे यहां नाइट सिग्नल लाइटें उतारी गईं। इनकी मदद से अब वायु सेना यहां रात्रि अभ्यास करेगी। हवाई अड्डे पर यूपी निर्माण निगम के इंजीनियर घनश्याम सिंह ने वायुसेना की कवायद की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल लटका हुआ है हवाई अड्डे का विस्तारीकरण
चीन सीमा की वजह से अतिमहत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की योजना फिलहाल बजट के अभाव में लटकी हुई है। यह हवाई अड्डा 1992-93 में बना था। 2013-14 में उत्तराखंड सरकार ने इसके विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की थी। 46 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए गए थे। 


इसमें से 40 करोड़ रुपये से यूपी निर्माण निगम ने रनवे की लंबाई 1165 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर बढ़ाई। इसके साथ एटीसी टावर, टर्मिनल भवन, बिजली घर का भी निर्माण हुआ। लेकिन शेष धनराशि अवमुक्त नहीं होने के कारण अन्य काम अटके हुए हैं। वायुसेना रनवे की लंबाई 150 मीटर और बढ़ाने की मांग कर रही है लेकिन इस दिशा में कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed