फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Agricultural collection centers will be opened in collaboration with Big Basket

Dehradun News: बिग बास्केट के सहयोग से खुलेंगे कृषि संग्रहण केंद्र

Tue, 17 Feb 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Agricultural collection centers will be opened in collaboration with Big Basket
-प्रदेश के कृषि उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सेतु आयोग की पहल
विज्ञापन

-पहले चरण में टिहरी व नैनीताल जिले में स्थापित किए जाएंगे संग्रहण केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में कृषि उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए बिग बास्केट के सहयोग से कृषि संग्रहण केंद्र खोले जाएंगे। सेतु आयोग की पहल पर कृषि विभाग व बिग बास्केट के बीच अंतिम चरण की वार्ता चल रही है। कृषि संग्रहण केंद्र से सीधे किसानों से उत्पाद खरीद कर बाजार में पहुंचाया जाएगा।
सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने बताया कि यह पहल किसानों की आय में वृद्धि, बेहतर बाजार उपलब्धता और राज्य की कृषि में प्रतिष्ठित खरीदारों व बेहतर प्रथाओं को लाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेतु आयोग की ओर से कृषि विभाग व उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के साथ मिलकर इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वय, सुविधा व अनुश्रवण का कार्य करेगा। सेतु आयोग ने अब तक प्रदेश में 100 से ऊपर किसान उत्पादक संगठन से सीधे संवाद किया है और चुनौतियों का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

इस पहल का प्रथम चरण मार्च व अप्रैल 2026 में प्रारंभ होने की संभावना है। पहले टिहरी व नैनीताल जिले में संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आगे इसे अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा। यह केंद्र हिमालयी क्षेत्र में उत्पादित उच्च मांग वाले कृषि उत्पादों जैसे फल व सब्जियों की आपूर्ति को व्यवस्थित कर उन्हें दिल्ली व समीपवर्ती महानगरों समेत देश के अन्य बाजारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों की परिकल्पना किसानों के साथ प्रत्यक्ष खरीद व्यवस्था, कृषि परामर्श सहयोग तथा पारदर्शी एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। खरीदे गए उत्पादों का भुगतान समयबद्ध रूप से सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे दक्षता, पारदर्शिता और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। प्रारंभिक चरण के सफल क्रियान्वयन व प्रगति के आधार पर इस पहल का विस्तार देहरादून, चंपावत व राज्य के अन्य उपयुक्त कृषि कलस्टरों में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed