फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Age relaxation will not be available in army recruitment, Army recruitment will start soon across the country

Army Recruitment: सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवा कस लें कमर, देशभर में शुरू होगी भर्ती, पर नहीं मिलेगी यह छूट

Sat, 04 Jun 2022 09:32 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Jun 2022 09:32 AM IST
सार

देश में 11 क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, दो भर्ती डिपो, एक स्वतंत्र भर्ती कार्यालय और 70 सेना भर्ती कार्यालय हैं। इनमें हर साल 90 से 100 भर्ती रैलियां होती हैं। वर्ष 2018-19 में थल सेना में 53431, नौसेना में 5885 और वायु सेना में 6862 सैनिकों की भर्ती हुई जबकि 2019-20 में थल सेना में 80572, नौ सेना में 6068 और वायु सेना में 7222 सैनिकों की भर्ती हुई।

विज्ञापन
Age relaxation will not be available in army recruitment, Army recruitment will start soon across the country
सेना में भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश में तीन साल से स्थगित सेना भर्ती जल्द शुरू हो सकती है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। दून पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सेना की भर्ती कोविड के हालातों में सुधार होते ही होगी। उन्होंने कहा कि कोविड कम हुआ है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोविड की वजह से भर्ती के लिए युवाओं को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक देश में 11 क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, दो भर्ती डिपो, एक स्वतंत्र भर्ती कार्यालय और 70 सेना भर्ती कार्यालय हैं। इनमें हर साल 90 से 100 भर्ती रैलियां होती हैं। वर्ष 2018-19 में थल सेना में 53431, नौसेना में 5885 और वायु सेना में 6862 सैनिकों की भर्ती हुई जबकि 2019-20 में थल सेना में 80572, नौ सेना में 6068 और वायु सेना में 7222 सैनिकों की भर्ती हुई, लेकिन इसके बाद 2020-21 से देश भर में थल सैनिकों की भर्ती नहीं हो पायी है।
विज्ञापन


हालांकि, वर्ष 2020-21 में नौ सेना के 2772 और वायु सेवा के 8423 सैनिकों की भर्ती हुई। इसी तरह 2021-22 में नौ सेना में 5547 और वायु सेना में 4609 सैनिकों की भर्ती हुई। रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक थल सेना में सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया हालांकि स्थगित है, लेकिन इसके बाद भी सैन्य व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद है और हर मुकाबले के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छूट के सवाल पर मंत्री ने कहा

कोरोना की वजह से भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि युवाओं को भर्ती के लिए छूट की जरूरत नहीं हैं। सेना जीडी में भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े सत्रह से 21 वर्ष है। जबकि टेक्निकल के पदों पर साढ़े सत्रह से 23 साल, जेसीओ के लिए 21 से 27 साल के युवाओं को लिया जाता है। इसके अलावा एजुकेशन हवलदार के लिए आयु सीमा 20 से 25 साल है।

संज्ञान में है अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ बीआरओ भर्ती रैली : भट्ट  

प्रदेश में वर्ष 2020 मेें आयोजित अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ बीआरओ भर्ती रैली में युवाओं ने शारीरिक और मेडिकल पास की थी, लेकिन इसके बाद से लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई, जिससे भर्ती रैली में शामिल अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर एवं चंपावत के युवा लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है। 

ये भी पढ़ें...Samrat Prithviraj Tax Free: उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई सम्राट पृथ्वीराज फिल्म, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर की घोषणा

गढ़वाल, लैंसडौन और कुमाऊं क्षेत्र के भर्ती कार्यालयों में हर साल औसतन डेढ़ से दो हजार सैनिकों की भर्ती होती, लेकिन भर्ती स्थगित चल रही है। सेना भर्ती रैली खोलने एवं पूर्व भर्ती की लिखित परीक्षा तिथि घोषित करवाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया गया है। 
- गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed