नैनीताल में पांच दिन बाद सामान्य दिखी यातायात व्यवस्था, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोवर नगरी में मंगलवार को वाहनों का दबाव कम होने के कारण यातायात व्यवस्था सामान्य रही। जाम के झाम से परेशान स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्थाओं को पटरी पर लौटता देख राहत की सांस ली।
हालांकि, व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कैंट कार्यालय के पास और बारापत्थर से वाहनों को एक-एक कर नगर में जाने दिया। इस कारण यहां वाहनों की कतारें देखने को मिलीं। तल्लीताल और मल्लीताल के साथ ही अन्य मार्गों पर पुलिस के जवान सुबह से ही तैनात दिखे। डीएसए, मैट्रोपोट और अंडा मार्केट के पास बने पार्किंग स्थल मंगलवार को फुल रहे। सूखाताल सहित रूसी बाईपास और चारखेत में बनी पार्किंग में अपेक्षाकृत कम वाहन पार्क हुए।
वीकेंड पर सभी की निगाहें
पिछले दिनों वीकेंड पर नैनीताल जाम के झाम से जूझता रहा। इससे प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई थी। सोमवार और मंगलवार से ट्रैफिक धीरे-धीरे पटरी पर लौटता दिखा। लोगों का कहना है वीकेंड पर सैलानियों के उमड़ने से फिर जाम लग सकता है। उन्होंने प्रशासन से अभी से तैयारी करने की मांग की है।
पर्यटक स्थलों में चहलकदमी बढ़ी
मंगलवार को पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पंत पार्क सहित माल रोड में सैलानियों चहलकदमी अधिक रही। नैनीताल चिड़ियाघर में 2652, केव गार्डन में 850, केबल कार में 950, वाटरफॉल में 902 पर्यटक पहुंचे। नैनी झील में कई सैलानियों ने बोटिंग का आनंद लिया।