फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after birth of a girl child family know about sexual assault

किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, तब पता चला पीड़िता के साथ हुआ था दुराचार

Fri, 01 Mar 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
after birth of a girl child family know about sexual assault
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

थाना धरासू क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में किशोरी के मां बनने से दुराचार के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव की एक गर्भवती किशोरी ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल में किशोरी की आयु 16 वर्ष दर्ज होने पर डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

पुलिस ने परिजनों से बातचीत करने के साथ ही बाल कल्याण समिति को सूचित कर इस मामले की पड़ताल कराई, जिस पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष धरासू ने बताया कि बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया। पीड़िता के स्वस्थ होने पर उसके न्यायालय के समक्ष बयान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed