फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Afghanistan crisis: residents of dehradun who returned from Afghanistan were emotional to meet their loved ones

तालिबान संकट: फफक पड़े अफगानिस्तान से लौटे दूनवासी, कहा- पाकिस्तान के लोगों ने प्रताड़ित करने की कोशिश की

Mon, 23 Aug 2021 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Aug 2021 11:10 AM IST
सार

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों में से 60 लोग अब तक दून लौट चुके हैं। इनमें से 16 लोग देर रात ठाकुरपुर (प्रेमनगर) पहुंचे। इनमें से कुछ डेनमार्क की एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी थे।

विज्ञापन
Afghanistan crisis: residents of dehradun who returned from Afghanistan were emotional to meet their loved ones
अफगानिस्तान से लौटे दूनवासी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से छूट कर भारतीय विमान से कजाकिस्तान होकर रविवार रात लौटे 16 दूनवासी अपने परिजनों से मिलकर फफक पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने ठाकुरपुर में एक बरात घर में उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें स्वदेश लौटने पर बधाई दी। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान संकट: देहरादून निवासी कुछ और लोग सकुशल घर लौटे, फंसे लोगों के परिजनों की धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन


अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों में से 60 लोग अब तक दून लौट चुके हैं। इनमें से  16 लोग रविवार देर रात ठाकुरपुर (प्रेमनगर) पहुंचे। इनमें से कुछ डेनमार्क की एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी थे। जबकि, कुछ लोग दूसरी अन्य कंपनियों में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्य करते थे।  इनमें से ज्यादातर पूर्व सैनिक हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद कंपनी की ओर से भी उन्हें भारत भेजने के लिए प्रयास हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान संकट: कोई एक बैग संग तो कोई खाली हाथ लौटा घर, देहरादून आए लोगों ने कहा- हालात बहुत गंभीर

नौकरी के लिए विदेश जाने वाले देहरादून निवासी अरविंद खड़का और अफगानिस्तान में लगभग 15 साल तक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात रहे शैलेंद्र थापा लगातार डेनमार्क और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे। देहरादून लौटे इन लोगों ने बताया कि शनिवार को वह काबुल एयरपोर्ट से भारतीय विमान में सवार हुए थे। भारतीय विमान पहले कजाकिस्तान पहुंचा और उसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी। 

उन्होंने बताया कि तालिबानियों ने उन्हें अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की बात कही थी। वहां मौजूद पाकिस्तान के कुछ लोगों ने उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की।

एयरपोर्ट पर एक लाख से भी अधिक लोगों की भीड़ थी

इन लोगों ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से काबुल एयरपोर्ट पर थे। डेनमार्क एंबेसी और भारत सरकार के साथ ही कुछ ब्रिटिश लोगों ने भी उनके खाने-पीने से लेकर अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की।

एयरपोर्ट पर एक लाख से भी अधिक लोगों की भीड़ होने के कारण वह एयरपोर्ट के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। किसी तरह भारतीय और डेनमार्क के अधिकारियों के सहयोग से भारतीय विमान तक पहुंचे और स्वदेश वापसी की।

उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटकर वह आजाद महसूस कर रहे हैं। दिल्ली से यह लोग परिजनों या निजी वाहनों के जरिए घर पहुंचे। कांग्रेस की महासचिव गोदावरी थापली ने देर रात बताया कि कुछ लोगों को वह खुद उनके घर तक पहुंचाने का प्रबंध कर रही हैं।

इसमें गल्जवाड़ी, अनारवाला, प्रेमनगर, ठाकुरपुर, कालसी, विकासनगर आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।  इस अवसर पर लच्छू टंडन, गणेश टंडन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीपाल, राम बघेल और जसवीर रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed