फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Afghanistan crisis: people who returned Dehradun, trapped people families heartbeat increased

अफगानिस्तान संकट: देहरादून निवासी कुछ और लोग सकुशल घर लौटे, फंसे लोगों के परिजनों की धड़कनें बढ़ीं

Sun, 22 Aug 2021 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Aug 2021 12:22 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ दूनवासी अफगानिस्तान में हैं, लेकिन वह अब एयरपोर्ट तक पहुंच चुके हैं, इसलिए वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Afghanistan crisis: people who returned Dehradun, trapped people families heartbeat increased
काबुल एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में फंसे दून निवासी कुछ और लोग शनिवार को अपने घर सुरक्षित पहुंच गए हैं। इनमें से अधिकतर वह लोग हैं जो अफगानिस्तान में यूरोपियन यूनियन में कार्यरत थे।

विज्ञापन


वह अफगानिस्तान से कतर, कुवैत और नेपाल के रास्ते चार दिन बाद अपने घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ दूनवासी अफगानिस्तान में हैं, लेकिन वह अब एयरपोर्ट तक पहुंच चुके हैं, इसलिए वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान में तालिबानियों की ओर से फोन, इंटरनेट सेवा बंद करने के कारण उनकी परिजनों से बात नहीं हो पा रही है। जिससे परिजनों की सांसें अटकी हुईं हैं। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान संकट: कोई एक बैग संग तो कोई खाली हाथ लौटा घर, देहरादून आए लोगों ने कहा- हालात बहुत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि दून के कई पूर्व सैनिक अफगानिस्तान में विभिन्न दूतावासों, कंपनियों और अन्य जगह नौकरी के लिए गए थे। लेकिन तालिबानियों के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद सभी की जान सांसत में अटक गई थी। ब्रिटिश, यूरोपियन, भारतीय सहित अन्य दूतावासों में तैनात जिले के पूर्व सैनिक और अन्य लोगों को तो कब्जा होते ही वहां से वापस भेज दिया गया था। जिनमें से कुछ दो दिन पहले सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं।

जबकि नया गांव निवासी राजू थापा सहित कई अन्य लोग शनिवार को सुरक्षित अपने घर पहुंचे। जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। लेकिन कुछ और अभी भी वहीं फंसे हुए बताए जा रहे हैं। जिससे परिजनों की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं। 
 

नहीं लग रहा फोन, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

दून के श्याम ठकुरी सहित कई ऐसे हैं, जो अभी तक भी अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं। इससे पहले लगातार उनकी परिजनों से बात हो रही थी। जिससे परिजनों को इस बात का धैर्य था कि सभी सुरक्षित हैं। लेकिन अब तालिबानियों ने अफगानिस्तान में फोन और इंटरनेट सेवा बाधित कर दी है। जिससे वहां फंसे लोगों की परिजनों से बात नहीं हो पा रही है। अब परिजनों का धैर्य जबाब देने लगा है। वह लगातार उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं हो पा रही है। जिससे उनका रो-रो कर बुरा हाल है। वह हर पल उनके फोन का इंतजार कर रहे हैं।

फंसे लोग बताए जा रहे हैं सुरक्षित 
बताया जा रहा है कि जो लोग होटल और अन्य जगह फंसे हुए थे, उन्हें अमेरिकी सैनिकों की मदद से सुरक्षित एयरपोर्ट तक पहुंचा दिया गया है। वहां से उन्हें लाने के लिए फ्लाइट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में उनके भी वापस लौटने की संभावना है। हालांकि फोन न लगने से यह पता नहीं चल पा रहा है कि उनकी लोकेशन कहां है। गज्लवाड़ी की प्रधान लीला शर्मा ने बताया कि उनके यहां से दो लोग अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। लेकिन एक दिन पहले उनकी अपने परिजनों से बात हुई थी। जो बता रहे थे कि वह एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं और जल्द ही यहां से निकल जाएंगे। फोन न लगने के कारण उन्होंने बाद में बात करने की बात कही है। 

एयर पोर्ट को जा रही गाड़ी को रोक रहे स्थानीय लोग 
यूरोपियन यूनियन में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात और शनिवार को सुरक्षित अपने घर लौटे नया गांव निवासी राजू थापा ने बताया कि अफगानिस्तान में अभी हालात बहुत खराब हैं। जो लोग एंबेसी और अच्छी कंपनियों में तैनात थे वह तो 14 और 15 को वहां से निकल गए थे, लेकिन कुछ लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं। क्योंकि उनकी कंपनियों के अधिकारी वहां से पहले ही भाग चुके हैं। वह या तो होटलों में हैं या कैंपों में।

अगर उन्हें लाने के लिए एयरपोर्ट से गाडियां भेजी जा रहीं हैं तो उन्हें स्थानीय लोग आने नहीं दे रहे हैं। वह गाड़ियों को रोक रहे हैं। वह उन्हें भी अपने साथ ले जाने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एयरपोर्ट के बाद कुवैत, कतर और नेपाल के रास्ते छह दिन बाद अपने घर पहुंचे हैं। उसके साथ उनके ग्रुप के और लोग भी सुरक्षित पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed