फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Affiliation inspection in colleges will not be done every year Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: कॉलेजों में संबद्धता निरीक्षण हर साल नहीं, कोर्स की अवधि के हिसाब से मिलेगी संबद्धता

Sat, 09 Sep 2023 05:36 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Sep 2023 05:36 PM IST
सार

राजभवन से 2015-16 के बाद से संबद्धता के पत्र जारी नहीं हुए हैं। जिसके चलते कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र हर साल छात्रवृत्ति से भी वंचित हो जाते हैं। लेकिन अब राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों का अंब्रैला एक्ट लाकर इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है।

विज्ञापन
Affiliation inspection in colleges will not be done every year Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस कॉलेज में जितने साल का कोर्स चलेगा, उतने साल की संबद्धता एक बार में ही मिल जाएगी। हर साल विश्वविद्यालयों की ओर से पैनल बनाकर निरीक्षण की प्रक्रिया अब नहीं होगी। शुक्रवार को सदन में इसके लिए राज्य विश्वविद्यालयों का एक अंब्रैला एक्ट पास हो गया।

विज्ञापन


अभी तक कॉलेजों के संबद्धता की प्रक्रिया काफी जटिल और लंबी थी। पहले कॉलेज आवेदन करता है। इसके बाद विवि के स्तर पर विशेषज्ञ पैनल बनाया जाता है। पैनल निरीक्षण के बाद रिपोर्ट सौंपता है। इस रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय, राजभवन को संबद्धता की संस्तुति करता है।
विज्ञापन


राजभवन पूरी प्रक्रिया जांचने के बाद संबद्धता का पत्र जारी करता है। राजभवन से 2015-16 के बाद से संबद्धता के पत्र जारी नहीं हुए हैं। जिसके चलते कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र हर साल छात्रवृत्ति से भी वंचित हो जाते हैं। लेकिन अब राज्य सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों का अंब्रैला एक्ट लाकर इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छात्रों को बड़ी राहत, स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, 13 हजार सीटों पर है मौका

अब ये होगा बदलाव
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि जिस कॉलेज में जितनी अवधि का कोर्स होगा, उतनी अवधि की अस्थायी संबद्धता विश्वविद्यालय के स्तर से दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई कॉलेज तीन वर्षीय बीए कोर्स की संबद्धता मांगता है तो एक बार निरीक्षण के बाद उस कोर्स की तीन साल की संबद्धता दी जाएगी। तीन साल पूरे होने के बाद दोबारा निरीक्षण होगा। खास बात ये है कि संबद्धता पत्र जारी करने का काम विवि की कार्यकारी परिषद के स्तर से ही हो जाएगा। राजभवन की जरूरत खत्म कर दी गई है। कोर्स अवधि की संबद्धता के नियम से विश्वविद्यालयों को भी हर साल निरीक्षण के भारी-भरकम काम से निजात मिल जाएगी। समय से संबद्धता मिलने से छात्रों को समय से छात्रवृत्ति भी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed