फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samarth portal Big relief to students Samarth portal will open again for graduate admissions Uttarakhand news

Uttarakhand: छात्रों को बड़ी राहत, स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, 13 हजार सीटों पर है मौका

Sat, 09 Sep 2023 02:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Sep 2023 02:17 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के राज्य विवि व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की करीब 13 हजार सीटें रिक्त हैं। इस बीच अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 12वीं में 6923 छात्र-छात्राएं और पास हो गए हैं। इनके स्नातक दाखिलों के लिए सरकार दोबारा समर्थ पोर्टल खोलने जा रही है।

विज्ञापन
Samarth portal Big relief to students Samarth portal will open again for graduate admissions Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं अंक सुधार परीक्षा पास करने वाले 6923 छात्रों के लिए सरकार ने एक और राहत भरी खबर दी है। तय किया गया है कि इन छात्रों को स्नातक दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान कोई भी छात्र दाखिला ले सकेगा।

विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि प्रदेश के राज्य विवि व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की करीब 13 हजार सीटें रिक्त हैं। इस बीच अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 12वीं में 6923 छात्र-छात्राएं और पास हो गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Himalaya Diwas: पद्मभूषण जोशी ने निकाली जागरूकता रैली, सीएम ने किया आह्वान, पढ़ें हिमालय पुत्र की ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके स्नातक दाखिलों के लिए सरकार दोबारा समर्थ पोर्टल खोलने जा रही है। मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि जिन छात्रों का दाखिला सीयूईटी न देने से गढ़वाल विवि और उसके संबद्ध कॉलेजों में नहीं हो पाया है, वे भी इस दौरान समर्थ पोर्टल के माध्यम से राज्य विवि परिसर व उसके संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में दाखिला ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed