मिस्ड कॉल से बढ़ी बात तो पति को छोड़ चली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले से आठ दिन पहले इलाके से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने एक युवक के साथ गाजियाबाद के पिपलहेड़ा गांव से बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के परिजनों को थराली बुलाया गया।
थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अज्ञात युवक के साथ लापता होने की तहरीर दी थी।
महिला के मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि एक नंबर पर उसके नंबर से एक नंबर पर अक्सर बात होती है। नंबर की आईडी खंगाली तो वह शाकिर पुत्र जमशेद, गाजियाबाद (उप्र) के मसूरी थाने की निकली।
इस पर ग्वालदम के चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश को टीम के साथ गाजियाबाद रवाना किया। बृहस्पतिवार देर शाम को महिला और शाकिर को थराली लाया गया।
सोनू बनकर करता था फोन, निकला साकिर
महिला ने बताया कि मोबाइल पर कई बार मिस्ड काल आई तो उसने कॉल बैक किया और फोन करने का कारण पूछा। तब युवक ने अपना नाम सोनू बताया। इसके बाद दोनों में लगातार बातें होने लगीं। सोनू की बातों में आकर महिला बस से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई। सोनू ने खुद को अविवाहित बताया था।
दो दिनों तक वह सोनू के किसी रिश्तेदार के यहां रही। बाद में सोनू (शाकिर) उसे अपने गांव पिपलहेड़ा ले गया जहां उसे पता लगा कि युवक का नाम सोनू नहीं बल्कि शाकिर है।
वहीं, महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। इस कारण वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। वह दोनों बच्चों (8 और 6 वर्ष के दो बेटे) को भी साथ नहीं रखना चाहती। बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।
युवक शाकिर के परिजनों को गाजियाबाद से थराली बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अभी तक गुमशुदगी के अलावा किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।