फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocating to make Pantnagar an international green field airport

उत्तराखंड: पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने की पैरवी, केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने सिंधिया को लिखा पत्र

Sun, 17 Apr 2022 03:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Apr 2022 03:35 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा पंतनगर हवाई अड्डे को (वीएफआर) यानी विजुअल फ्लाइट रूल्स से बदलकर (आईएफआर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूस में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Advocating to make Pantnagar an international green field airport
Union Minister Ajay Bhatt - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के साथ एयरपोर्ट को आईएफआर (इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स) के तहत आधुनिक उपकरण लगाने की पैरवी की है। उन्होंने नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस संबंध में पत्र लिखा है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार ने ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में नया ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने भी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नियमानुसार भूमि का हस्तांतरण भी हो चुका है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पंतनगर के पास सिडकुल क्षेत्र में कई बड़े उद्योग स्थापित हैं। इसके अलावा नानक सागर डैम, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, कौसानी, मां पूर्णागिरि सिद्ध पीठ, चितई गोलू देवता मंदिर, पनडु्खोली, महावतार बाबा की गुफा, मुन्स्यारी, चौकड़ी, द्वाराहाट, दूनागिरी का सिद्धपीठ समेत कई धार्मिक व पर्यटन स्थल हैं। जहां देश-दुनिया से पर्यटक आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हादसा:  बिस्सू मेले से लौट रही कार खाई में गिरी, चार ने तोड़ा दम, एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से टूटा दुखों का पहाड़

उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा बनाने के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया। इसके अलावा पंतनगर हवाई अड्डे को (वीएफआर) यानी विजुअल फ्लाइट रूल्स से बदलकर (आईएफआर) इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूस में तब्दील किए जाने का अनुरोध किया। वीएफआर लाइसेंस में कम दिखाई देने के कारण विमानों का संचालन नहीं हो पाता, लिहाजा इस हवाई अड्डे को आईएफआर लाइसेंस के लिए उचित उपकरण स्थापित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed