फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Uttarakhand, Car falls into a ditch, Four killed, one injured

हादसा: बिस्सू मेले से लौट रही कार खाई में गिरी, चार ने तोड़ा दम, एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से टूटा दुखों का पहाड़

Sun, 17 Apr 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Apr 2022 04:02 PM IST
सार

तहसील क्षेत्र चकराता के अंतर्गत दसोऊ गांव के पांच लोग मोइला टॉप पर स्थित बिस्सू मेला देखने ओल्टो कार से गये थे। हाजा गांव के समीप बैंड पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चार की मौत हो गई जबकि एक घायल है। 

विज्ञापन
Accident in Uttarakhand, Car falls into a ditch, Four killed, one injured
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिस्सू मेले से लौटते समय साहिया कानु मोटर मार्ग पर हाजा बैंड के समीप एक कार खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद से दसोऊ गांव में मातम पसर हुआ है। 

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र चकराता के अंतर्गत दसोऊ गांव के पांच लोग मोइला टॉप पर स्थित बिस्सू मेला देखने ओल्टो कार से गये थे। हाजा गांव के समीप बैंड पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घायल जय सिंह ने अपने गांव में फोन किया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


बर्दावर सिंह पुत्र जगत सिंह (25) वर्ष व प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह (28 ) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि संजय चौहान पुत्र महावीर सिंह (28) व रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह (26) ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना सुनते ही दसोऊ गांव के नथाण परिवार पर पहाड़ टूट गया। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मासूम को गुलदार ने नोंच-नोंच कर खाया: दादी के साथ शादी में जा रहा था आठ साल का नवीन, शव देख परिजनों का फट गया कलेजा

उधर घायल जय सिंह पुत्र धर्म सिंह (30) की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दसोऊ गांव के साथ-साथ हाजा गांव के लोग भी घटना स्थल पर घायलों को निकालने में दौड़ते रहे। वहीं देर रात तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों को स्वास्थ्य केंद्र दसोऊ लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed