फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Advocate Done Firing Youth injured in Rudrapur

उत्तराखंड: पिस्टल लहरा कर भाग रहे अधिवक्ता से चली गोली, ई रिक्शा सवार युवक घायल 

Wed, 03 Oct 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 03 Oct 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Advocate Done Firing Youth injured in Rudrapur
firing - फोटो : अमर उजाला

जमीन के मामले में बीच बाजार में हुए विवाद में एक अधिवक्ता की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से ई रिक्शा सवार एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद अधिवक्ता मौके से फरार हो गया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हुई और इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता की पहचान बिंदुखेड़ा निवासी अधिवक्ता परमजीत सिंह उर्फ पम्मा के रूप में की है। पुलिस ने परमजीत के गदरपुर निवासी गुरमेश सिंह को हिरासत में लिया है।   

विज्ञापन


मंगलवार शाम परमजीत और गुरमेश को डाक्टर कॉलोनी में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद के चलते परमजीत को यहां करीब आधा दर्जन लोगों ने घेर लिया। बचने के लिए अधिवक्ता अपनी लाइसेंसी पिस्टल हवा में लहराते हुए भागने लगा। दौड़ते समय एक ई रिक्शा पर चढ़ने के दौरान अधिवक्ता की लोडेड पिस्टल से फायर हो गया। ई रिक्शा में सवार और अपनी पत्नी का इलाज कराने यहां पहुंचे ग्राम भुड़िया दिनेशपुर निवासी परमानंद बाला (30) पुत्र श्रीपाल के पेट में यह गोली लगी।  
विज्ञापन


परमानंद की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो अधिवक्ता एक बाइक सवार का सहारा लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता के दोस्त गुरमेश को हिरासत में लिया और अधिवक्ता की कार को भी कब्जे में ले लिया। परमानंद को उसकी पत्नी और परिजन इलाज के लिए हल्द्वानी लाए। उसे एसटीएच में भरती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कॉलोनी में अधिवक्ता परमजीत सिंह की ओर से फायरिंग कर ई रिक्शा सवार को घायल करने की पुष्टि लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी हुई। इसके आधार पर दबिश दी जा रही है। परमजीत रुद्रपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। 
- एसपी सिटी देवेंद्र पींचा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed