Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड के बाद जागी पुलिस, प्रदेश में 5,496 होटल और रिजॉर्ट का किया सत्यापन
अंकिता हत्याकांड के बाद पौड़ी जिले में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के चर्चा में आने के बाद प्रदेश भर के होटल, रिजॉर्ट के जांच की मांग उठी थी। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के पुलिस को उनके यहां मौजूद सभी होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे का सत्यापन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकिता हत्याकांड के बाद प्रदेशभर में होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे के सत्पापन अभियान के दौरान पुलिस ने 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 612 का पुलिस एक्ट व आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।
इसके अलावा 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया। अंकिता हत्याकांड के बाद पौड़ी जिले में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के चर्चा में आने के बाद प्रदेश भर के होटल, रिजॉर्ट के जांच की मांग उठी थी। इसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के पुलिस को उनके यहां मौजूद सभी होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे का सत्यापन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
अंकिता हत्याकांड: हाईकोर्ट के बाहर फूट-फूट कर रोने लगे परिजन, बोले- सबूत मिटाए जा रहे हैं, कराएं सीबीआई जांच
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी वी मुरुगेशन ने कहा कि डीजीपी के निर्देश के बाद चले सत्यापन अभियान के दौरान 13 जिलों में स्थित 5,496 होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे का सत्यापन किया। इनमें से 612 पर पुलिस एक्ट, आबकारी एक्ट अन्य अनियमितताओं पर चालान आदि की कार्रवाई की गई, जबकि 23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया। कहा कि सभी जनपद प्रभारियों को समय-समय पर सत्यापन की कार्रवाई कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
होटल, रिजॉर्ट एवं होम स्टे पर हुई कार्रवाई
जनपद कुल सत्यापन
उत्तरकाशी 716
टिहरी 580
चमोली 584
रुद्रप्रयाग 471
पौड़ी 357
देहरादून 724
हरिद्वार 417
अल्मोड़ा 183
बागेश्वर 101
चंपावत 123
पिथौरागढ़ 119
नैनीताल 935
ऊधमसिंह नगर 186