फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adani Group will invest 1000 crore in uttarakhand agro sector before Investors Summit

इंवेस्टर्स समिट से पहले उत्तराखंड में 1000 करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप, जल्द साइन होगा एमओयू

Sun, 30 Sep 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Sep 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
Adani Group will invest 1000 crore in uttarakhand agro sector before Investors Summit
trivendra singh rawat

उत्तराखंड में अडानी ग्रुप ने एग्रो सेक्टर में एक हजार करोड़ निवेश की सहमति दे दी है। जल्द ही कृषि विभाग निवेश को लेकर एमओयू करेगा। इंवेस्टर्स समिट से पहले कृषि विभाग ने सरकार की ओर से दिए गए 1500 करोड़ के लक्ष्य की तुलना में अडानी समेत अन्य कंपनियों के साथ 1650 करोड़ के निवेश पर सहमति हासिल कर ली है। 

विज्ञापन


इंवेस्टर्स समिट के जरिये सरकार ने 12 सेक्टरों को चिन्हित कर निवेश लाने की योजना बनाई है। कृषि, बागवानी, ऐरामेटिक, पर्यटन, आयुष, वेलनेस, सोलर ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, फिल्म इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक वाहन, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, बायोटेकभनोलॉजी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


अडानी ग्रुप ने एग्रो सेक्टर में एक हजार करोड़ का निवेश करने की सहमति दे दी है। जल्द ही कृषि विभाग के साथ निवेश पर करार किया जाएगा। इसके साथ ही सारडोनेक्स एग्रो टेक ने 400 करोड़ का निवेश सहमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी कंपनियां निवेश को तैयार

इंडोनेशिया की इंडो इन कंपनी, इंदौर की एडवांस ग्रुप आफ कंपनी, जुविलेंट कंपनी समेत अन्य तमाम कंपनियों की ओर से निवेश के प्रस्ताव कृषि विभाग को मिले हैं। इसके अलावा नेचुरल हैंप (भांग) बिच्छू घास(कडाली), भीमल से तैयार होने वाले फाइबर पर आधारित उद्योग लगाने में निवेशकों ने रूचि दिखाई है। 

इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से पहली बार राज्य में एग्रो सेक्टर में एक बड़ा निवेश होने जा रहा है। अडानी समेत अन्य कई बड़ी कंपनियां निवेश को तैयार हैं। इससे किसानों को कृषि उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। साथ ही प्रदेश में कृषि व बागवानी उत्पादों की मार्केटिंग की समस्या नहीं रहेगी।
-सुबोध उनियाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री

उत्तराखंड में यह पहला अवसर है जब सरकार बड़े स्तर पर इंवेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। इससे उत्तराखंड के लोगों को लाभ मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश होने से पलायन रुकने के साथ ही रिवर्स माइग्रेशन होगा।
-केएस पंवार, औद्योगिक सलाहकार मुख्यमंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed