{"_id":"670d4fdbb36ac2b61e0d7db5","slug":"actor-paresh-rawal-met-cm-dhami-said-uttarakhand-is-a-great-place-for-film-shooting-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सीएम धामी से मिले एक्टर परेश रावल, कहा- फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड बेहतरीन जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सीएम धामी से मिले एक्टर परेश रावल, कहा- फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड बेहतरीन जगह
Mon, 14 Oct 2024 10:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:39 PM IST
सार
अभिनेता परेश रावल ने सीएम से देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अनंत नारायण महादेवन निर्देशित फिल्म पास्ट टेंस की शूटिंग के दौरान उनके अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
अभनेता परेश रावल ने सीएम धामी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर फिल्म अभिनेता परेश रावल ने कहा, फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बेहतरीन स्थान हैं। रावल पिछले 42 दिनों से यहां फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम से देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अनंत नारायण महादेवन निर्देशित फिल्म पास्ट टेंस की शूटिंग के दौरान उनके अनुभव साझा किए। कहा, राज्य में फिल्मांकन के लिए बहुत अच्छा और शांत वातावरण है। स्थानीय जनता के साथ ही सरकारी विभागों से फिल्मों की शूटिंग के लिए पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
वह उत्तराखंड में एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सीएम ने कहा, उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक डेस्टिनेशन हैं। आदि कैलाश, चकराता, माणा जैसे अनेक स्थल उत्तराखंड में हैं। उन्होंने उत्तराखंड की फिल्म नीति के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
Operation Smile: उत्तराखंड में दो महीने के लिए कल से शुरू होगा ऑपरेशन स्माइल...तलाशे गए 5981 गुमशुदा लोग
इस मौके पर फिल्म निर्देशक अनंत नारायण महादेवन, फिल्म प्रोड्यूसर अनूप पोड्डर, ऐश्वर्या मेशराम, शिवम यादव, कार्तिके यादव, डॉ. अंजलि नौरियाल, सतीश शर्मा, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद थे।