फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action against three thousand traders who did not file returns and deposit dues Uttarakhand News

Uttarakhand: रिटर्न दाखिल व बकाया जमा न करने वाले तीन हजार व्यापारियों पर कार्रवाई, प्रदेशभर में विशेष अभियान

Mon, 31 Mar 2025 09:44 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Mar 2025 09:44 AM IST
सार

राज्य कर विभाग ने 22 मार्च से प्रदेशभर में जीएसटी जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत अब तक 31.61 करोड़ की जीएसटी वसूली की जा चुकी है।

विज्ञापन
Action against three thousand traders who did not file returns and deposit dues Uttarakhand News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्य कर विभाग ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर रिटर्न दाखिल न करने व बकाया राशि जमा न करने वाले तीन हजार से अधिक व्यापारियों पर कार्रवाई की है। इन व्यापारियों से अब तक 31.61 करोड़ की बकाया राशि वसूलने के साथ ही जीएसटी पंजीयन निलंबित किया गया। 83 मालवाहक वाहनों को चेक पोस्टों पर रोक कर 2.15 करोड़ की बकाया राशि वसूली गई।

विज्ञापन

शासन स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा के बाद राज्य कर विभाग ने 22 मार्च से प्रदेशभर में जीएसटी जमा न करने वाले व्यापारियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया था। नौ दिन के भीतर विभाग ने प्रदेशभर में तीन हजार से अधिक व्यापारियों पर कार्रवाई की। जीएसटी की बकाया राशि दबाए बैठे व्यापारियों ने सख्ती के बाद 20.72 करोड़ की राशि जमा की।

विज्ञापन


इसके अलावा जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों 86 लाख रुपये की वसूले गए। विभागीय प्रवर्तन दल भी सीमावर्ती क्षेत्र के चेकपोस्ट पर चेकिंग कर 6.23 करोड़ की जीएसटी वसूल की है। इसके अलावा ऑडिट इकाइयों के माध्यम से जीएसटी दस्तावेजों की जांच के बाद 1.64 करोड़ की व्यापारियों से जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भूदेव एप करेगा भूकंप को लेकर सतर्क, आईआईटी रुड़की के सहयोग से किया गया विकसित

राज्य कर आयुक्त अहमद इकबाल ने बताया कि अभियान के तहत तीन हजार से अधिक व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निलंबित किया गया। बकाया राशि व रिटर्न फाइल न करने वाले व्यापारियों से 31.61 करोड़ की राशि वसूली गई। विभाग की ओर से जीएसटी जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed