फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action against farmer in bazpur uttarakhand

यहां किसानों पर हुई ऐसी कार्रवाई से सकते में आए लोग, मामले से गरमाया माहौल

Fri, 02 Feb 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Feb 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Action against farmer in bazpur uttarakhand
कोर्ट - फोटो : amar ujala

यहां किसानों पर हुई ऐसी कार्रवाई से लोग सकते में आ गए है। घटना के बाद से माहौल गरमाया हुआ है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


बाजपुर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में ऋण धांधली के मामले में तीन किसानों को जेल भेजने की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य किसान सकते में आ गए हैं। ऋण मामले को लेकर किसानों ने अपने परिचितों को बैंक शाखा में भेजकर जानकारी हासिल की।

आरोप है कि वर्ष 2014 में 18 किसानों को केजीएन ट्रेडर्स के माध्यम से करीब तीन करोड़ से अधिक का ऋण दिया गया, जबकि किसानों का कहना है कि उन्होंने ऋण लिया ही नहीं है।

विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट की ओर चल रही कार्रवाई से घबराए किसान बेहद

Action against farmer in bazpur uttarakhand
जेल
इधर, बैंक मुख्यालय की ओर से पड़ताल के बाद मामला संदिग्ध होने पर बैंक महाप्रबंधक पूरन चंद की ओर 31 मार्च 17 को तत्कालीन ब्रांच मैनेजर राम अवतार दिनकर, केजीएन के प्रोपराइटर फुरकान, इरशाद आदि के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

सीबीआई देहरादून की ओर तत्कालीन ब्रांच मैनेजर दिनकर, केजीएन प्रोपराइटर फुरकान, इरशाद सहित 21 किसानों को समन जारी कर 30 जनवरी को पेश होने को कहा गया। इस पर बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी निवासी लच्छू सिंह, विनोद सिंह, शेर सिंह देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

अब कोर्ट में पेशी के लिए अन्य किसानों को 12 फरवरी की तिथि दी गई है। बृहस्पतिवार को दर्जनभर किसानों के परिचितों ने बैंक शाखा पहुंचकर मामले में जानकारी हासिल की। सीबीआई कोर्ट की ओर चल रही कार्रवाई से किसान बेहद घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed