फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acid Attack Survivor Get Job in One Stop center Dial 181 Call center in dehradun

एसिड अटैक पीड़िता को मुख्य धारा में लाएगा वन स्टॉप सेंटर, डायल 181 में मिलेगी नौकरी

Wed, 12 Feb 2020 06:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Feb 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Acid Attack Survivor Get Job in One Stop center Dial 181 Call center in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में वन स्टॉप सेंटर एक एसिड अटैक पीड़िता को मुख्य धारा में लाया है। यहां एक पीड़िता को कॉल सेंटर (डायल 181) में नौकरी दी है। सेंटर में नौकरी पाने वाली इस पीड़िता को पहले किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया था। 

विज्ञापन


एसिड अटैक पीड़िता देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी सहारनपुर में हुई थी। वर्ष 2007 में उस पर ससुराल वालों ने एसिड फेंक दिया था। जिससे उसका चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन


लंबे इलाज के बाद वह बच पाई। उसके बाद से सरकारें लगातार मुआवजा और पीड़िताओं को मुख्य धारा में लाने का दावा कर रहीं थी। लेकिन, इसका लाभ इसे नहीं मिला।जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को पिछले सप्ताह नौकरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को लेने के लिए दबाव बना रहे सुसराल वाले 

उसे डायल 181 में नियुक्त दी है। फिलहाल, उसकी ट्रेनिंग चल रही है। इधर, हरीश रावत सरकार में कई एसिड अटैक पीड़िताओं को मुआवजा देने की घोषणा की थी। इनमें से कई को मुआवजा मिला लेकिन इसे नहीं मिला। 

कॉल सेंटर में नौकरी पाने वाली इस महिला को एक बेटा भी है। घटना के बाद वह देहरादून अपने मायके में रह रही है। ससुराल वाले तब से अब तक उसे किसी न किसी तरह परेशान करते आ रहे थे। अब उसके बेटे को लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed