{"_id":"684f20475e09539c770ef9b9","slug":"accused-of-raping-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-716582-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अधीक्षण अभियंता पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अधीक्षण अभियंता पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
कालसी थाना क्षेत्र की एक युवती ने ओएनजीसी के एक अधीक्षण अभियंता पर शादी का झांसा देकर याैन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी वर्तमान में गुजरात में रह रहा है। स्थानीय पुलिस को जांच स्थानांतरित की जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि कालसी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसका याैन उत्पीड़न किया। फिर शादी से मुकर गया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधीक्षण अभियंता वर्तमान में गुजरात के एक जिले में सेवा दे रहा है। मुकदमे की आगे की जांच गुजरात पुलिस के संबंधित थाने को हस्तांतरित की जा रही है।