फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: They used to cheat in the name of getting jobs in secretariat and assembly, one accused arrested

Dehradun: सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, एक आरोपी दबोचा

Thu, 20 Mar 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

24 मार्च 2023 को विधानसभा सुरक्षा में तैनात उम्मेद सिंह चौहान ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सोनल भट्ट नाम की महिला के साथ विधानसभा में रक्षक पद पर भर्ती के लिए ठगी हुई है।

विज्ञापन
Dehradun: They used to cheat in the name of getting jobs in secretariat and assembly, one accused arrested
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने साईं बाबा एन्क्लेव पटेलनगर के रहने वाले विनय भट्ट को गिरफ्तार कर लिया। भट्ट की एक सहयोगी रविकांता शर्मा को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 24 मार्च 2023 को विधानसभा सुरक्षा में तैनात उम्मेद सिंह चौहान ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सोनल भट्ट नाम की महिला के साथ विधानसभा में रक्षक पद पर भर्ती के लिए ठगी हुई है। आरोपियों ने सोनल भट्ट को एक फर्जी नियुक्तिपत्र दिया था। इसकी एवज में उनसे छह लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी विनय भट्ट और रविकांता शर्मा का नाम सामने आया था। पुलिस ने मामले में जांच की और पिछले दिनों रविकांता शर्मा को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन विनय भट्ट लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun News: चकराता के चिरमिरी टॉप पर संपन्न हुआ वन पंचायतों का महाधिवेशन

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि विनय भट्ट फिलहाल देहरादून में आया हुआ है। मुखबिरों से सूचना के आधार पर विनय भट्ट को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विनय भट्ट के खिलाफ पहले से ही जालसाजी और धोखाधड़ी के छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed