फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of assault by showing pistol

Dehradun News: पिस्तौल दिखाकर मारपीट का आरोप

Fri, 11 Aug 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of assault by showing pistol
एक व्यक्ति ने डालनवाला कोतवाली में कुछ युवकों पर पिस्तौल दिखाकर धमकाने और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली डालनवाला इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया, सन्नी निवासी दुर्गा एनक्लेव सहस्रधारा ने तहरीर दी है। बताया कि वह सेवक आश्रम रोड पर अपने काम पर था। इसी समय शानू, निखिल, ध्रुव, ईषू व अन्य युवक आए और उसे पिस्तौल दिखाकर दिव्यम व उसके भाई विशाल के बारे में पूछने लगे। आरोपी उन्हें जान से मारने की बात कह रहे थे। सन्नी के मुताबिक जब उसने उनके बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने उसे बेल्ट और डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed