{"_id":"676e1eaae7c98b283d0d9064","slug":"accident-vehicle-fell-near-chakrata-lokhandi-rescue-operation-by-sdrf-dehradun-uttarakhand-accident-news-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चकराता में हादसा...घूमने निकले पांच दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चकराता में हादसा...घूमने निकले पांच दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी, एक की मौत
Fri, 27 Dec 2024 12:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:09 PM IST
सार
चकराता लोखंडी के पास सुबह एक वाहन हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि चार गंभीर घायल है।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को ले जाती एसडीआरएफ की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून से चकराता की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार त्यूणी- चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास पैरापिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थे। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाकी चार गंभीर घायल हैं।
आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकलकर 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी चकराता भिजवाया। सभी घायलों की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। बताया कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी। बताया कि सभी कार सवार देहरादून के रहने वाले हैं। सुबह 3:00 बजे देहरादून से लोखंडी घूमने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
घायलों और मृतक के नाम
1. आकाश रावत पुत्र कुमार सिंह रावत, निवासी चंबा टिहरी (लक्ष्मीनगर, दिल्ली)
2. ऋषभ पुत्र राजेंद्र सिंह, चंबा, टिहरी (इंदिरापुरम, दिल्ली)
3. सपना पुत्री उदय सिंह, विजय कैंप रोड, रायवाला
4. वैशाली पुत्री प्रीतम सिंह, निवासी लक्ष्मी वाला लालतप्पड़
मृतक
-करण रावत पुत्र प्रीतम सिंह रावत, निवासी चंबा, टिहरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Bhimtal Bus Accident: 'अच्छी खासी चल रही थी बस... अचानक खाई में गिरी, सब कुछ बिखर गया'; घायलों ने सुनाई आपबीती