Karanprayag News: बदरीनाथ हाईवे के पास हादसा, वाहन अलकनंदा नदी में समाया, राहत-बचाव अभियान जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के बीच खड़ीखाड़ स्थित जलेश्वर महादेव के पास शनिवार को हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
नदी किनारे राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल वाहन में सवार लोगों की संख्या और हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।