{"_id":"64169aeff9c17e3d87030563","slug":"accident-on-uttarakhand-himachal-border-car-fell-in-tons-river-death-read-more-updates-in-hindi-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Accident: उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर हुआ दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई कार, चार लोगों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Car Accident: उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर हुआ दर्दनाक हादसा, टोंस नदी में समाई कार, चार लोगों की डूबने से मौत
Sun, 19 Mar 2023 10:54 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी/विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी/विकासनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:54 AM IST
सार
रविवार सुबह उत्तराखंड -हिमाचल बॉर्डर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार नदी में गिरने से चार लोगों की जान चली गई। चारों मृतक हिमाचल के चौपाल नेरवा के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा जा रही एक कार मिनस पुल के पास अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिर गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। उधर, मौके पर पहुंची प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों के शवों का पंचनामा करके उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Bageshwar: घर में मिले थे मां-बच्चों के चार शव, पड़ गए थे कीड़े, बेटी के सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक, विकासनगर से हिमाचल प्रदेश की चौपाल तहसील के नेरवा जा रही एक कार सुबह पांच बजे मिनस पुल के पास अनियंत्रित होकर लगभग चार सौ मीटर गहराई में स्थित टौंस नदी में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण व राहगीरों ने इकटठा होकर बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कालसी पुलिस व प्रशासन को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासन ने राजस्व विभाग, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। उधर, ग्रामीणों ने कार सवारों को नहर में गिरी कार से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
तहसीलदार चकराता मुकेश चंद रमोला ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप 34 वर्ष पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम धरण तहसील चौपाल, अमरजीत 36 वर्ष पुत्र मस्तराम ग्राम बगाहर तहसील चौपाल, प्रवीण जिंटा 28 वर्ष पुत्र केवल राम जिंटा निवासी ग्राम ढाढू तहसील नेरवा, मोहित भिख्ता 28 वर्ष पुत्र भान सिंह भिख्टा निवासी ग्राम कलारा तहसील नेरवा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों का पंचायतनामा करके उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।