फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh-Badrinath highway and Kotdwar vehicle stuck on tree Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, दो लोगों की मौत, कोटद्वार में पेड़ पर अटकी यात्रियों की कार

Thu, 01 Jun 2023 01:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। वहीं  कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर बैरगांव के पास एक कार खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Accident on Rishikesh-Badrinath highway and Kotdwar vehicle stuck on tree Uttarakhand news in hindi
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देवप्रयाग से 13 किलोमीटर दूर तीनधारा के समीप बुलेरो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए। जिन्हें 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवप्रयाग ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को तीन धारा के एनटीपीसी मोड़ के पास एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली। महेश वर्मा (45) पुत्र रामदीन निवासी कस्बा बीसलपुर जिला पीलीभीत, धर्मपाल (30) पुत्र रामखेलावन निवासी उपरोक्त, महेंद्र (25), नरेश (25) पुत्र डोरीलाल निवासी उपरोक्त, रमेश (40) पुत्र जसवंत निवासी उपरोक्त और सोहन सिंह पुंडीर (28) पुत्र दानवीर पुंडीर निवासी ग्राम  चिलेडी पोस्ट थाती बडियार गढ़ टिहरी गढ़वाल को तत्काल देवप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया। सभी पीलीभीत से श्रीनगर काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिद्धू, बेटी और पत्नी संग गंगा में डुबकी लगाते तस्वीरें की साझा
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान रमेश और सोहन सिंह की मौत हो गई है। अन्य चार का उपचार देवप्रयाग बागी अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। दूसरी ओर कोटद्वार पौड़ी हाइवे पर बैरगांव के पास एक कार खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी लोग चौबट्टखाल के किलवास गांव से पूजा में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। उपनिरीक्षक सूरत शर्मा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed