{"_id":"64781aa53ae133aafb078e73","slug":"navjot-singh-sidhu-reached-rishikesh-with-family-shares-pictures-of-taking-a-dip-in-ganges-uttarakhand-news-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिद्धू, बेटी और पत्नी संग गंगा में डुबकी लगाते तस्वीरें की साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिद्धू, बेटी और पत्नी संग गंगा में डुबकी लगाते तस्वीरें की साझा
Thu, 01 Jun 2023 09:56 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:56 AM IST
सार
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें वह गंगा में डूबकी लगाते नजर आए।
विज्ञापन
ऋषिकेश में परिवार के साथ नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गंगा दशहरा पर परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे। सिद्धू ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी नवजोत कौर के साथ गंगा स्नान भी किया। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि- अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर ऋषिकेश में गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: नाबालिग को लेकर होटल पहुंचे धर्म विशेष के युवक, लोगों को शक हुआ तो बाइक लेकर लगे भागने, गिरफ्तार
विज्ञापन
हर-हर गंगे, नमामि गंगे। एक फोटो में सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं दो तस्वीरों में परिवार के साथ गंगा किनारे खड़े हैं। एक अन्य तस्वीर में वह पूरे परिवार के साथ होटल में लंच करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोेत कौर कैंसर से जंग लड़ रहीं हैं। फिलहाल उनकी कीमोथैरेपी चल रही है।
विज्ञापन