फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident on badrnath highway

बदरीनाथ हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल

Sun, 06 Jul 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Jul 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
accident on badrnath highway

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों की वैगनआर कार बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह साढे़ आठ बजे गडोरा के पास जोशीमठ की ओर से आ रही मिनी बस से टकराकर करीब 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में कार में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

चार लोग घायल
घायलों में सुधीर लांबा पुत्र सतवीर लांबा, एफ 84, रोड नंबर दो, एंड्रयूज गंज, नई दिल्ली, मुंसी राम शर्मा पुत्र प्यारे लाल, बीसी, मुंबई चार्ली, 972 भूड़ कालोनी, फरीदाबाद के पांव तथा कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


वहीं बुद्धिलाल पुत्र गोपाल लाल, पाडुली, कर्णप्रयाग निवासी तथा बलवंत पुत्र जसपाल लाल मवाणी, कर्णप्रयाग को हल्की चोटें आई हैं।

स्टाफ बस से हुआ हादसा
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ की ओर से आ रही मिनी बस क्षेत्र में विद्युत उत्पादन कर रही एक कंपनी की स्टाफ बस थी जो तेज रफ्तार से कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी महिपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed