फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident On badrinath highway Dehradun Three youths died after their pickup fell into a ditch

बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में हादसा: गोपेश्वर जा रही पिकअप खाई में गिरी; देहरादून के तीन युवकों की मौत

Mon, 27 Oct 2025 06:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Oct 2025 06:31 PM IST
सार

Badrinath Highway Accident: तीन युवक देहरादून के एशियन पेंट्स के गोदाम से पेंट और पुट्टी लेकर गोपेश्वर के लिए निकले थे, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। खोजबीन करने पर पिकअप और तीनों युवकों के शव खाई से बरामद हुए।

विज्ञापन
Accident On badrinath highway Dehradun  Three  youths died after their pickup fell into a ditch
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। जिसमें देहरादून के तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


देवप्रयाग थानाध्यक्ष एल एस बुटोला ने बताया कि डोईवाला, देहरादून निवासी बबली कौर ने सोमवार सुबह पुलिस चौकी बछेलीखाल में आकर सूचना दी कि उनका बेटा मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह(25) , वाहन स्वामी प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार(25) और ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (24), 25 अक्तूबर की रात एशियन पेंट्स के गोदाम, कुआंवाला, देहरादून से पेंट की बाल्टियां और पुट्टी के कट्टे लेकर गोपेश्वर के लिए निकले थे।
विज्ञापन


उन्हें 26 की सुबह गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। बबली कौर ने बताया कि कल सुबह से उनका बेटा मोहन फोन नहीं उठा रहा था और अब उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। लालतप्पड़ चौकी से बेटे की अंतिम लोकेशन साकनीधार के आस-पास आई थी, जिसके बाद वह तलाश में यहां आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Road Accident: बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की जान गई; एक घायल

सूचना पर पुलिस चौकी बछेलीखाल से चौकी प्रभारी एसआई दीपक लिंगवाल फोर्स और परिजनों के साथ साकनीधार पहुंचे। लोकेशन पर कोई नहीं मिला, जिसके बाद तलाश करते हुए टीम कोड़ियाला की तरफ बढ़ी। रास्ते में तोता घाटी के पास दो पैराफिट टूटे हुए मिले। नीचे खाई की तरफ देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा हुआ मिला, साथ ही लगभग 250 मीटर गहरी खाई में एक पिकअप वाहन और उसके हिस्से-पुर्जे दिखाई दिए।

जिस पर एसडीआरएफ व्यासी को तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान चलाया गया। खाई से तीनों युवकों के शव बरामद किए गए। उनकी पहचान उपरोक्त तीनों लापता युवकों के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शवों को खाई से निकालने और अग्रिम आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed