फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in haldwani three passengers killed

हल्द्वानी: मैक्स खाई में गिरी, मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत, आठ लोग घायल

Thu, 22 Mar 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल/हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल/हल्द्वानी Updated Thu, 22 Mar 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Accident in haldwani three passengers killed
accident

धारचूला से हल्द्वानी आ रही मैक्स देर शाम बोहराकून के पास 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटे समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उनको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन


मैक्स चालक मदन सिंह के अनुसार स्टेयरिंग फेल होने और टायर के टेढे़ होने के कारण वाहन एक मोटर साइकिल को टक्कर मारता हुआ खाई में गिरा। सवारी लेकर धारचूला से हल्द्वानी आ रहा मैक्स वाहन यूके05 टीए1956  बुधवार शाम 5:30 बजे बोहराकून के पास अनियंत्रित खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

 

Accident in haldwani three passengers killed
accident

28 वर्षीय ज्योति निवासी पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दस लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भीमताल ले जाया गया जहां सुविधाओं के अभाव के चलते सभी घायलों को हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया।

गंभीर घायल 50 वर्षीय इंद्र सिंह और उनकी मां 75 वर्षीय गंगा देवी निवासी फूलतड़ी, धारचूला की हल्द्वानी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसे में हिमांशु गोस्वामी (11) पुत्र गणेश गोस्वामी, भागीरथी देवी (29) पत्नी गणेश गोस्वामी निवासी बीसा बजेड़, पिथौरागढ़ चालक मदन सिंह (30), निवासी बलवाकोट, चरखू मांझी, मंगल राउत, विकास माझी तीनों निवासी झारखंड, शांति (40) पत्नी मोहन सिंह निवासी हल्दूचौड़ दीना, कमला देवी (29) पत्नी पान सिंह निवासी बिंदुखत्ता घायल हो गए। इनको एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed