फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident in badrinath highway

बदरीनाथः खाई में गिरी कार, 4 की मौत

Wed, 21 May 2014 08:34 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 May 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
accident in badrinath highway

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाखी के समीप मंगलवार को ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शिक्षक का यह परिवार छुट्टियां मनाने घनसाली से अपने गांव लाता (जोशीमठ) जा रहा था। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लाता गांव निवासी मंगल सिंह राणा (40) पुत्र केशर सिंह घनसाली के एक विद्यालय में शिक्षक थे। बच्चों के स्कूल की छुट्टियां होने पर उन्हें परिवार समेत अपने गांव जाना था।

मौके पर ही हो गई दो की मौत

accident in badrinath highway
मंगलवार सुबह वह अपनी कार से घनसाली से गांव की ओर निकले थे कि पीपलकोटी से करीब आठ किमी की दूरी पर पाखी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में मंगल सिंह और उनके पुत्र क्षितिज (7) की मौके पर मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गीता देवी (32) और बेटी करिश्मा (11) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

रास्ते से गुजर रहे श्रीनगर के तीर्थयात्री भूपाल सिंह चौधरी ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जोशीमठ और पीपलकोटी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचकर मां-बेटी ने तोड़ा दम

accident in badrinath highway
भूपाल सिंह के वाहन से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन हालत नाजुक होने से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद मां-बेटी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed