फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident between car and roadways bus, one died.

सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Tue, 27 Oct 2015 03:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार, देहरादून Updated Tue, 27 Oct 2015 03:42 AM IST
विज्ञापन
accident between car and roadways bus, one died.

हरिद्वार नजीबावाद राजमार्ग पर नजीवाबाद डिपो से हुई भिड़त में कार सवार देहरादून के एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर देहरादून रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


दुर्घटना सोमवार शाम करीब छह बजे के आस पास घटित हुई। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि थाने से कुछ दूरी पर रसियाबड़ के पास नजीबावाद की ओर से आ रही रोडवेज बस की टक्कर सामने से आ रही कार से हुई।
विज्ञापन


आनन फानन में कार सवार रहे दो युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले हुई थी युवक की शादी

accident between car and roadways bus, one died.

एसओ ने बताया कि मृतक की पहचान रणजीत सिंह दानू 36 के रुप में हुई जबकि घायल का नाम मनीष 32 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र है। ये देहरादून के गुरुरोड, पटेलनगर के रहने वाले है। बताया कि एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवक नजीबावाद की ओर जा रहे थे। बस कब्जे में ले ली गई है।

घर में अब पत्नी और मां
रणजीत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रणजीत की छह माह पहले ही शादी हुई थी। रणजीत की बड़ी बहन के पति की लगभग डेढ़ साल पहले असमय निधन हो गया था। कई सालों पहले पिता की महाराष्ट्र में एक हादसे में मौत हो गई थी। रणजीत के पीछे घर में अब केवल मां और पत्नी रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed