फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Academy became the overall champion of Karate Championship

Dehradun News: कराटे की ओवरऑल चैंपियन बनी विकासनगर की रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी

Tue, 11 Nov 2025 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Academy became the overall champion of Karate Championship
कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत अकादमी
- खिलाड़ियों ने 22 पदक जीत बढ़ाया मान
विज्ञापन

विकासनगर। इंडियन गोजू रयु स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विकासनगर की रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 22 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। हरिद्वार के पारीक भवन में नौ नवंबर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी। इसमें राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से आए 200 से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य के साथ कुल 22 पदक जीते। अकादमी के निदेशक विवेक राठौड़, अमन राठौड़, कृष्णा ने बताया कि खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन काबिले तारीफ है। आरित सिंह ने रजत व कांस्य, दिव्यांश पुंडीर व अंशुमन ने कांस्य व स्वर्ण, लक्ष्य कश्यप ने दो स्वर्ण पदक, कान्हा कश्यप ने कांस्य और रजत, रोहित कश्यप व मनस्यु थापा ने स्वर्ण और रजत, प्रत्यूष गुप्ता ने रजत और स्वर्ण, कनिष्क चौहान ने कांस्य और रजत, वैभवी चौहान ने दो रजत पदक और प्रियल थापा ने दो स्वर्ण पदक जीते।

कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। स्रोत अकादमी

कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। स्रोत अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed