{"_id":"5b3336de4f1c1b614d8b876f","slug":"abhilash-will-get-gem-of-india-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल बम डिटेक्टर तैयार कर देवभूमि का यह बेटा बन गया 'जैम ऑफ इंडिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल बम डिटेक्टर तैयार कर देवभूमि का यह बेटा बन गया 'जैम ऑफ इंडिया'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
bomb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी के क्षेत्र में उत्तराखंड के अभिलाष सेमवाल एक के बाद एक सफलता की ऊंचाई छू रहे हैं। अभिलाष को 21 जुलाई को ऑल इंडिया विजेता सम्मेलन में जैम ऑफ इंडिया के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
अभिलाष ने बताया कि 21 जुलाई को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल में आयोजित में अवॉर्ड समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
अवॉर्ड में देश भर के 20 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड जगत के सितारे भी शामिल हैं।
ग्राफिक एरा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की
Graphic era university
जेम ऑफ इंडिया का अवॉर्ड पाने वाले अभिलाष प्रदेश के एकलौते युवा है। कर्णप्रयाग के रहने वाले अभिलाष ने बताया कि 2015 में उन्होंने ग्राफिक एरा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी।
हाल ही में अभिलाष ने मोबाइल बम डिटेक्टर तैयार किया है। जिससे किसी विस्फोटक बम की सूचना मोबाइल में ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि डिटेक्टर को दो साल में लगभग दस लाख रूपए की लागत से तैयार किया गया है।
जिसके लिए कॉलेज ने भी आर्थिक सहयोग किया था। अभिलाष ने बताया कि डिटेक्टर को वह अपडेट करने के लिए काम कर रहे हैं। जिसमें डिटेक्टर की पहुंच, आकार और शुद्धता पर काम किया जा रहा है।