फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aanganwadi worker march to secretariat.

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सचिवालय कूच, पुलिस से भिड़ंत

Sat, 08 Oct 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Oct 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
aanganwadi worker march to secretariat.
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां की पुलिस से धक्कामुक्की - फोटो : AmarUjala

उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय से पहले ही रोक लिया। यहां हुई धक्का मुक्की में कुछ कार्यकत्रियां घायल हो गईं।

विज्ञापन


लंबित मांगों को लेकर संगठन से जुड़ी कार्यकत्रियां प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार पर हैं। कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें सुभाष रोड पर ही रोक लिया। इससे नाराज कार्यकत्रियां सड़क के बीचों बीच वहीं धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उनका न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये किया जाए। वहीं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्ण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समान ही मानदेय दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं संगठन की प्रमुख मांगें

aanganwadi worker march to secretariat.
aanganwadi worker - फोटो : AmarUjala

संगठन की प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री ने कहा कि कार्यकत्रियों को शासन की ओर से वार्ता के लिए बुलाया गया है। प्रदर्शनकारियों में गीता गोस्वामी, नीना तोमर, शशि भाकुनी, लक्ष्मी रावत, भूमा जोशी, बीरो देवी, परमजीत कौर आदि शामिल रहीं।

कुछ प्रमुख मांगें
- संगठन के साथ पूर्व में हुए समझौतों पर अमल किया जाए
- मुख्य सेविका के पद पर रुके पदों पर प्रमोशन दिया जाए
- आयु सीमा 40 वर्ष की बाध्यता को समाप्त किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed