{"_id":"63a573e9ecebbf6ef976edd0","slug":"aam-aadmi-party-will-soon-announce-uttarakhand-state-president-roadmap-will-be-ready-for-civic-body-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जल्द प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी 'आप' दिल्ली की तर्ज पर तैयार होगा निकाय चुनाव के लिए रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जल्द प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी 'आप' दिल्ली की तर्ज पर तैयार होगा निकाय चुनाव के लिए रोडमैप
Fri, 23 Dec 2022 03:00 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 23 Dec 2022 03:00 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी जल्द ही उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा, निकाय चुनाव के लिए हर वार्ड की समस्याओं का डाटा पार्टी के पास है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी। पार्टी ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने का एलान किया है। जल्द ही पार्टी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने अगले साल होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाकर पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिए। कहा, पार्टी ने दिल्ली में काम करके दिखाया है, इसलिए पार्टी ने दिल्ली का एमसीडी चुनाव जीता है। इसका कारण पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और केजरीवाल की मेहनत है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सभी निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जो कार्यकर्ता जनता के बीच बना रहेगा, वही आगे चलकर जनता का प्रतिनिधित्व करेगा। चौधरी ने कहा कि जल्द ही पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष घोषित करेगी। प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा, निकाय चुनाव के लिए हर वार्ड की समस्याओं का डाटा पार्टी के पास है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: अफसरों को नए साल से पहले तोहफा, 13 आईएएस की तरक्की, 18 पीसीएस बन सकेंगे एडीएम
इस मौके पर उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी, सह संगठन समन्वयक डीके पाल, रविंद्र सिंह आनंद, विपिन खन्ना, दर्शन डोभाल, कमलेश रमन, आप युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी, अशोक सेमवाल, नासिर खान, सीपी सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कासिम चौधरी आदि मौजूद थे।