फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Before new year gifts to officers promotion of 18 PCS officers will be able to become ADM Dehradun Uttarakhand

Uttarakhand News: अफसरों को नए साल से पहले तोहफा, 13 आईएएस की तरक्की, 18 पीसीएस बन सकेंगे एडीएम

Fri, 23 Dec 2022 11:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

शासन ने 18 पीसीएस अफसरों को प्रमोट कर दिया है। सचिवालय में सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की अध्यक्षता में 19 पीसीएस अफसरों की 5400 से 6000 ग्रेड पे के लिए डीपीसी हुई। वहीं  सरकार ने 13 आईएएस अफसरों की तरक्की की है। 

विज्ञापन
Before new year gifts to officers promotion of 18 PCS officers will be able to become ADM Dehradun Uttarakhand
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने आईएएस व पीसीएस अफसरों को प्रमोशन देकर नए साल का तोहफा दिया है। नौ साल की सेवा पूरी करने वाले 13 आईएएस अफसरों को शासन ने 6600 से 7600 ग्रेड का कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दे दिया है। इस संबंध में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने शासनादेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


शासन ने जिन आईएएस अधिकारियों की वेतन बढ़ोतरी की है, उनमें 2010 बैच के अधिकारी योगेंद्र यादव, उदयराज सिंह, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय व राजेंद्र कुमार को यह लाभ एक जनवरी 2019 से मिलेगा। जबकि 2011 बैच के ललित मोहन रयाल व कर्मेंद्र सिंह को एक जनवरी 2020 से, 2013 बैच के डॉ. आनंद श्रीवास्तव व हरीश चंद्र कांडपाल, जनवरी 2022 से तथा 2014 बैच के मनुज गोयल, रोहित मीणा और संजय कुमार को एक जनवरी 2023 से वेतन बढ़ोतरी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन


18 पीसीएस अफसर एडीएम बन सकेंगे 
शासन ने 18 पीसीएस अफसरों को प्रमोट कर दिया है। सचिवालय में सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की अध्यक्षता में 19 पीसीएस अफसरों की 5400 से 6000 ग्रेड पे के लिए डीपीसी हुई। सूत्रों के मुताबिक, डीपीसी में शैलेंद्र सिंह जयवर्द्धन शर्मा, वैभव गुप्ता, मुक्ता मिश्रा, योगेंद्र सिंह, कौस्तुभ मिश्र युक्ता मिश्र, कृष्णनाथ गोस्वामी, स्मृता परमार, दयानंद सरस्वती, सौरभ असवाल, रविंद्र सिंह, निर्मला बिष्ट, जितेंद्र कुमार, नूपुर, कमलेश मेहता, विनोद कुमार, गोपाल सिंह व सीमा विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं। इनमें से एक अफसर की सीआर पूरी न होने की वजह से पदोन्नति में पेच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed