NET परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, बिना इस कार्ड के नहीं कर पाएंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा(नेट) में इस बार अगर आपको आवेदन करना है तो यह खबर आपके लिए है। इस बार से इस कार्ड के बिना आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।
इस के लिए आयोग ने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिन युवाओं के पास आधार नंबर नहीं होगा, वह यूजीसी नेट के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। नेट का आयोजन देशभर में पांच नवंबर 2017 को किया जाएगा।
सीबीएसई जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इसके मुताबिक यूजीसी नेट आवेदन में आधार नंबर देने से प्रमाणिकता बढ़ेगी। सीबीएसई के जेईई मेन एग्जाम और सीबीएसई नीट एग्जाम में इससे पहले आधार अनिवार्य हो चुका है।
सीबीएसई की ओर से नेट का आयोजन 100 विषयों में कराया जाएगा। 2014 में यह 79 विषयों में, 2015 में 84 विषयों में हुआ था। 2016 से विषयों की संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई। इसमें ताजा विषय योगा का जुड़ा है।
महत्वपूर्ण तिथियां
इतने अंक लाने अनिवार्य
श्रेणी पेपर 1 पेपर 2 पेपर 3
सामान्य श्रेणी 40 40 75
ओबीसी/विकलांग/एससी/एसटी 35 35 60
उत्तराखंड में यहां होगा नेट
देहरादून, नैनीताल, श्रीनगर
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : एक अगस्त 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अगस्त 2017
चालान से शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2017
यूजीसी नेट की तिथि : पांच नवंबर 2017