फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aadhaar card is more than 10 years old then get it updated immediately Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: काम की खबर..10 साल से ज्यादा पुराना है आधार कार्ड तो तुरंत कराएं अपडेट, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

Mon, 01 May 2023 10:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 May 2023 10:37 PM IST
सार

प्रभारी रतन सिंह कंडारी ने बताया कि आधार विनियम 2016 के अनुसार आधार धारक को हर दस साल पूरे होने पर अपने आधार के सहायक दस्तावेजों जैसे पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र को अपडेट कराना है।

विज्ञापन
Aadhaar card is more than 10 years old then get it updated immediately Uttarakhand news in hindi
आधार कार्ड - फोटो : facebookAll India Radio News

विस्तार

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अधिक पुराना हो चुका है तो उसमें आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ से संबंधित दस्तावेज दोबारा अपलोड करा लें। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आधार के सहायक दस्तावेज को अपडेट कराने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 14 जून तक अपने दस्तावेज निशुल्क अपडेट करा सकते हैं।

विज्ञापन

यूआईडीएआई केंद्र जीएमएस रोड के केंद्र प्रभारी रतन सिंह कंडारी ने बताया कि आधार विनियम 2016 के अनुसार आधार धारक को हर दस साल पूरे होने पर अपने आधार के सहायक दस्तावेजों जैसे पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र को अपडेट कराना है।

विज्ञापन


वह लगातार ऐसे लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आधार सेवा केंद्र, बैंक जहां आधार बनता हो, ऐसे केंद्र जहां आधार अपडेशन से जुड़े काम होते हों, वहां जाकर अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपडेट करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईडी प्रूफ के लिए दस्तावेज
पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी सेवा का आईडी कार्ड, पेंशनर फोटो आईडी कार्ड, सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी मेडिक्लेम कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से जारी मार्कशीट/प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड आदि।

ये भी पढ़ें...Kotdwar News:  स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा को सांड ने कुचला, दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम

पते के प्रमाण के लिए दस्तावेज
पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड, विधायक, सांसद या पार्षद, गजटेड ऑफिसर ग्रुप-ए, ग्रुप-बी, नाको, हेल्थ ऑफिसर, शिक्षण संस्थान के सर्वोच्च अधिकारी, ग्राम प्रधान, मुखिया आदि के हस्ताक्षर व मुहर के अलावा बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, जमीन की रजिस्ट्री, गैस कनेक्शन बिल, जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed