{"_id":"58f6131a4f1c1b3f3b472352","slug":"a-woman-died-in-gopeshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलेश में महिला ने खुद को लगायी आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलेश में महिला ने खुद को लगायी आग, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Tue, 18 Apr 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
घाट ब्लाक के खुनाणा गांव में एक महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी महिला को परिजन सीएचसी घाट लाए, लेकिन हालत नाजुक होने से उसने दम तोड़ दिया। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक कलह को घटना की वजह बता रही है।
विज्ञापन
खुनाणा गांव की विमला देवी (40 वर्ष) पत्नी विक्रम सिंह गत दिवस सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। उसका पति विक्रम सिंह दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। उनके तीनों बच्चे अजय, प्रियांशी और दीपक भी अपने दूसरी मकान में सोने चले गए। इसी बीच विमला ने कमरे को अंदर से बंद कर अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी। जब कमरे से चिल्लाने की आवाजें आई तो विमला का पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे और महिला के शरीर पर लगी आग को बुझाया। तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। रात करीब ग्यारह बजे 108 सेवा एंबुलेंस की मदद से महिला को सीएचसी घाट लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह क्षेत्रीय पटवारी मालदत्त देवराड़ी और एसआई सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। महिला के अस्पताल में दम तोड़ने के कारण थाना पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पटवारी मालदत्त देवराड़ी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।