फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A senior made indecent and obscene remarks to a female

Dehradun News: प्राइवेट कंपनी में सीनियर ने महिला कर्मी पर अश्लील टिप्पणी की

Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
A senior made indecent and obscene remarks to a female
Iविरोध करने पर ऑफिस से निकालने और जान से मारने की धमकी, वसंत विहार थाने में मुकदमाI
विज्ञापन




एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी की महिला कर्मचारी पर सीनियर ने अभद्र और अश्लील टिप्पणी की। आरोप है कि जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि महिला के साथ शनिवार को यह घटना हुई थी। महिला कर्मचारी सुबह 11.30 बजे अपने ऑफिस पहुंची थी। यहां पर उसके सीनियर तेजेंदर नागपाल पहले से मौजूद थे। महिला का आरोप है कि नागपाल ने उनके शरीर को लेकर कई तरह की अभद्र और अश्लील टिप्पण की। महिला जब सीढ़ियों से जा रही थी तब भी नागपाल ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की। इस तरह पूरे ऑफिस में उसे बेइज्जत किया गया।
विज्ञापन




महिला का आरोप है कि नागपाल की इस हरकत का जब उसने विरोध किया तो उसने नौकरी छोड़कर जाने के लिए कहा। इस पर महिला ने कुछ बात कही तो उसने धमकी दी कि वह उसे नौकरी करने लायक नहीं छोड़ेगा। वह फिर से महिला पर फब्तियां कसने लगा। जूते से मारने की भी धमकी दी और कहा कि वह उसे जान से मार देगा। एसओ ने बताया कि इस मामले में तेजेंद्र नागपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऑफिस के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि नागपाल महिला के साथ लंबे समय से इस तरह की हरकत करता आ रहा था। इस पूरे मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iऑफिस में अश्लील हरकत पर पॉश समिति को करें शिकायतI

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनिमय 2013 यानी पॉश एक्ट। एक्ट के अनुसार किसी भी कार्यस्थल पर किसी भी महिला के साथ कोई यदि उत्पीड़न करता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है। इस एक्ट के तहत हर कंपनी में पॉश समिति बनी होती है, जिसमें 50 फीसदी महिला कर्मचारी और अधिकारी भी सदस्य होती हैं। यह समिति इस शिकायत की समीक्षा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करती है। घटना के 90 दिन के भीतर ही इसकी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed