{"_id":"58f37d444f1c1be55c4705e1","slug":"a-senior-congress-leader-said-we-have-to-take-safe-side-as-vandemataram-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'वंदेमातरम' पर एक और कांग्रेसी नेता ने दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वंदेमातरम' पर एक और कांग्रेसी नेता ने दिया बड़ा बयान
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
गणेश गोदियाल
वंदेमातरम पर देश भर में चर्चा छिड़ी है। वंदेमातरम से संबंधित पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इन स्थितियों के बीच उपाध्याय को अब उनकी पार्टी के ही वरिष्ठ नेता और पूर्व संसदीय सचिव गणेश गोदियाल ने आईना दिखाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने उपाध्याय का नाम नहीं लिया है, लेकिन ये जरूर कहा है कि वंदेमातरम न बोलने जैसे बयान कांग्रेस की स्थिति को खराब करेंगे। इससे बीजेपी को ही फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वंदेमातरम कांग्रेस को खूब बोलना चाहिए क्योंकि ये आजादी का मंत्र रहा है और कांग्रेस ही इसे लेकर स्वतंत्रता संग्राम में गई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और उसकी मातृ संस्था आरएसएस की आजादी की लड़ाई में क्या भूमिका रही है, ये सब जानते हैं। वे अंग्रेजों के लिए मुखबिरी किया करते थे। इसके अलावा, गांधीजी की हत्या में किसका हाथ रहा है, ये सारा देश जानता है। ऐसे में देशभक्ति और वंदेमातरम का पाठ पढ़ाने का बीजेपी को कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानें, क्या कहा था किशोर ने
किशोर उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों एक प्रेस कांफ्रेंस में पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने कहा था कि वे वंदेमातरम कतई नहीं बोलेंगे। चाहे तो सरकार उन्हें उत्तराखंड से बाहर कर दे। इस पर बीजेपी ने उपाध्याय पर हमला बोल दिया था। बीजेपी ये कहने से भी नहीं चूकी थी कि हार से उपाध्याय का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।