फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A part of Highway 707A broken, jammed

मसूरी के लाईब्रेरी के निकट एनएच 707 ए का एक हिस्सा टूटा, हाईवे हुआ संकरा , लग रहा ट्रेफिक जाम

Fri, 06 Aug 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
A part of Highway 707A broken, jammed
मसूरी के लाईब्रेरी के निकट एनएच 707 ए का एक हिस्सा टूटा, हाईवे हुआ संकरा। संवाद - फोटो : MUSSOORIE
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से लाईब्रेरी के पास हाईवे 707ए का एक हिस्सा धंस गया। इससे मार्ग संकरा हो गया है। साथ ही सड़क के नीचे स्थित घरों को खतरा बना हुआ है। हाईवे संकरा होने से जाम भी लग रहा है। हाईवे करीब 30 फीट से अधिक टूट गया है। एनएच कर्मचारी बचन सिंह ने बताया कि हाईवे धंसने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से में बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। बताया कि हाईवे का अस्थाई मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, शहर की हरनाम सिंह रोड जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं, मसूरी-दून मार्ग पर गलोगी धार की पहाड़ी से बार-बार बोल्डर और पत्थर गिरने से खतरा बना हुआ है। लोनिवि की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोनिवि के एई पंकज अग्रवाल ने का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द ही ठीक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed