फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A meeting regarding the preparations for the gratitude program

प्रदेश सरकार का आभार जताएंगे विधानसभा अध्यक्ष

Wed, 05 Jan 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
A meeting regarding the preparations for the gratitude program
09 कैंप कार्यालय में होने वाले आगामी कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते विस अध्यक? - फोटो : RISHIKESH
पांच वर्षों के दौरान ऋषिकेश में हुए विकास कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल स्थानीय जनता की ओर से भाजपा सरकार का आभार प्रकट करेंगे। आगामी सात जनवरी को आशीर्वाद वाटिका में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कार्यक्रम व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में विभिन्न योजनाओं के तहत हुए विकास कार्यों का लाभ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी लाइव जुड़कर अपना उद्बोधन के साथ प्रदेश में हुए विकास के बारे में आम लोगों को जानकारी देंगे, इसलिए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखा जाए। बैठक में एसडीएम डॉ. अपूर्वा पांडेय, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, लोनिवि के एई आरसी कैलखुरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed